देश की खबरें | मध्य प्रदेश: बाढ़ से बचाई गई महिला ने दिया बच्चे को जन्म

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में एक बाढ़ग्रस्त गांव से राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के जवानों द्वारा बचाए जाने के चंद घंटों बाद ही 22 वर्षीय पूजा ने रविवार को स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रायसेन (मध्यप्रदेश), 30 अगस्त मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में एक बाढ़ग्रस्त गांव से राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के जवानों द्वारा बचाए जाने के चंद घंटों बाद ही 22 वर्षीय पूजा ने रविवार को स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

शनिवार की रात की घटना को याद करते हुए महिला के पति राजकुमार ने बताया कि भारी बारिश के बाद नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण उनका मांगरोल गांव चारों ओर से पानी से घिरा हुआ था।

यह भी पढ़े | Talk About The Economy with Rahul Gandhi: राहुल गांधी बोले- मोदी सरकार ने कैसे बर्बाद की इकॉनमी, कल मेरे वीडियो में देखें.

रायसेन जिला मुख्यालय से करीब 110 किलोमीटर दूर स्थित गांव के निवासी राजकुमार ने कहा कि शनिवार रात से तेज बारिश होने और बरगी बांध के गेट खुलने से नर्मदा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा था। गांव में बाढ़ का पानी भर गया था और गांव समुद्र के किसी टापू की तरह दिखाई दे रहा था। घर से निकल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचना मुश्किल हो गया था।

उन्होंने कहा कि ऐसी कठिन परिस्थिति में गर्भवती पत्नी पूजा की बेहद चिंता हो रही थी। बाढ़ का पानी इतना था कि खुद बाहर निकलना पत्नी और परिजनों की जान जोखिम में डालना था।

यह भी पढ़े | Tamil Nadu Extends Lockdown: तमिलनाडु में 30 सितंबर तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, CM पलानीस्वामी ने किया ऐलान.

अधिकारी के अनुसार राजकुमार ने बाढ़ राहत केंद्र को सूचना दी। कुछ समय बाद ही एनडीआरएफ की टीम उन्हें लेने मांगरोल आ गई। बचाव दल के कर्मियों ने पूजा को पास में बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उन्होंने स्वस्थ बेटे को जन्म दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘एनडीआरएफ की टीम ने बाढ़ से निकालकर हमारी ही नहीं बल्कि हमारे बच्चे की भी जान बचाई है। हमारे लिए एनडीआरएफ और डॉक्टरों की टीम किसी देवदूत से कम नहीं हैं।’’

अस्पताल के डॉ गिरीश वर्मा ने बताया उनकी सहयोगी डॉ रेणुका अहिरवार ने पूजा की सामान्य डिलीवरी कराई।

पिछले दो दिनों में रायसेन, होशंगाबाद एवं सीहोर जिलों सहित प्रदेश के 12 जिलों में भारी बारिश हुई, जिससे नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ने से कई गांवों में बाढ़ आ गई।

सं रावत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\