एजेंसी न्यूज

महिला ने सोशल मीडिया पर बनी सहेली के साथ Sex करने का बनाया दबाव, शादी भी करना चाहती थी, पुलिस ने लिया हिरासत में

राजस्थान के नागौर जिले के लाडनूं कस्बे की एक महिला के साथ मध्यप्रदेश की महिला ने जबरन शादी करने का दबाव बनाया है। पुलिस ने यह जानकारी दी है

महिला ने सोशल मीडिया पर बनी सहेली के साथ Sex करने का बनाया दबाव, शादी भी करना चाहती थी, पुलिस ने लिया हिरासत में
सांंकेतिक तस्वीर (Photo Credit : Twitter)

जयपुर: राजस्थान के नागौर जिले के लाडनूं कस्बे की एक महिला के साथ मध्यप्रदेश की महिला ने जबरन शादी करने का दबाव बनाया है। पुलिस ने यह जानकारी दी है. नागौर पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी ने बताया कि दोनों महिलाएं सोशल मीडिया के जरिये एक दूसरे के संपर्क में आई थीं, जिसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मध्य प्रदेश की महिला ने नागौर के लाडनूं कस्बे की महिला को शारीरिक संबंध बनाने और शादी करने के लिए मजबूर किया.

उसने पीड़िता को धमकी भी दी कि अगर उसकी मांगें नहीं मानी तो वह उसे बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया पर चैट के स्क्रीनशॉट वायरल कर देगी. अधिकारी ने बताया कि महिला ने 10 लाख रुपये की मांग भी की.

उन्होंने बताया कि “वह शनिवार रात लाडनूं में महिला के घर पहुंची और हंगामा करने लगी। उसने उसे शादी के लिए अपने साथ जाने के लिए मजबूर किया. पीड़िता और उसके परिवार के सदस्य रविवार को थाने पहुंचे और जबरन घर में घुसने और वसूली करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई. उन्होंने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 06, 2022 09:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).