एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्य प्रदेश : महिला एवं उसकी दो बेटियों की चम्बल नहर में डूबने से मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र में ग्राम हारकोई के पास चम्बल नहर में कपड़े धोने गई एक महिला और उसकी दो बेटियों की रविवार सुबह डूबने से मौत हो गई।

देश की खबरें | मध्य प्रदेश : महिला एवं उसकी दो बेटियों की चम्बल नहर में डूबने से मौत

श्योपुर (मप्र), 16 मई मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र में ग्राम हारकोई के पास चम्बल नहर में कपड़े धोने गई एक महिला और उसकी दो बेटियों की रविवार सुबह डूबने से मौत हो गई।

वीरपुर थाने के प्रभारी नरेन्द्र सिंह राजपूत ने बताया कि मृतकों की पहचान ममता प्रजापति (36) एवं उसकी दो बेटियों भावना (12) एवं अंजू (9) के रूप में की गई है।

उन्होंने कहा कि ये तीनों खेत पर कपड़े धोने गई थी, लेकिन वहां टंकी में पानी नहीं होने पर वह पास से ही गुजर रही चम्बल नहर में कपड़े धोने चली गई।

राजपूत ने बताया कि चम्बल नहर में पानी के गहरे गड्ढे बने हैं, जिसमें महिलाएं कपड़े धो रही थीं और इसी दौरान अंजू का पैर फिसल गया और वह गड्ढे में डूब गई, जिसे बचाने के चक्कर में उसकी मां ममता और बहन भावना भी पानी में डूब गई, जिससे तीनों की मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने तीनों शवों को पानी से बाहर निकाल लिया है।

राजपूत ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है तथा विस्तृत जांच जारी है।

सं रावत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2021 06:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).