देश की खबरें | मध्यप्रदेश: रायसेन से दो बाघों को पकड़ कर सतपुड़ा बाघ अभ्यारण्य में छोड़ा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में वन विभाग ने खेतों में भटककर आए दो बाघों को पकड़कर सतपुड़ा बाघ अभ्यारण्य में छोड़ दिया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

भोपाल, एक अप्रैल मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में वन विभाग ने खेतों में भटककर आए दो बाघों को पकड़कर सतपुड़ा बाघ अभ्यारण्य में छोड़ दिया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

चिकलोद रेंज के वन कर्मचारियों ने ग्रामीणों के अनुरोध पर सोमवार को पिंजरे लगाए थे।

अधिकारी ने बताया कि वनकर्मियों ने वन विहार राष्ट्रीय उद्यान और सतपुड़ा बाघ अभ्यारण्य के बचाव दलों व पशु चिकित्सकों के अलावा पुलिस तथा स्थानीय प्रशासन की मदद से बाघों को पकड़ लिया।

वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बाघ एक महीने से रायसेन जिले के भोजपुर से सटे वन क्षेत्र में भोजपुर-इमलिया मार्ग पर घूम रहे थे।

उन्होंने बताया कि बाघों ने पांच मवेशियों को मार डाला था और इलाके में उनकी आवाजाही से ग्रामीण डरे हुए थे।

अधिकारी ने बताया कि बाघों को चिकित्सा जांच के बाद सुरक्षित रूप से सतपुड़ा बाघ अभ्यारण्य में छोड़ दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

कल का मौसम 16 मई: उत्तर भारत में भीषण लू का अलर्ट; अंडमान पहुंचा मानसून, जानें अपने शहर का हाल

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Toss Winner Prediction: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी