देश की खबरें | मध्य प्रदेश: फर्जी पुलिस कर्मी बनकर दो लोगों ने महिला के साथ किया बलात्कार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रदेश के अशोक नगर जिले में दो लोगों ने फर्जी पुलिसकर्मी बन एक रेलवे स्टेशन पर अपने पति के साथ इंतजार कर रही एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अशोक नगर (मध्य प्रदेश), 25 नवंबर प्रदेश के अशोक नगर जिले में दो लोगों ने फर्जी पुलिसकर्मी बन एक रेलवे स्टेशन पर अपने पति के साथ इंतजार कर रही एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना मुंगावली रेलवे स्टेशन पर हुई। उनके मुताबिक, दंपति की राजस्थान के जयपुर के लिए ट्रेन छूट गई थी जिसके बाद 30 वर्षीय महिला अपने पति के साथ स्टेशन पर इंतजार कर रही थी।

अशोक नगर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाना प्रभारी जे. एल. अहिरवार ने कहा कि दंपति की ट्रेन छूट गई थी क्योंकि महिला का पति शराब पीने का आदी है और शराब की तलाश में स्टेशन से बाहर चला गया था।

उन्होंने कहा कि दंपति के पास दो लोग सादे कपड़ों में आए और खुद को पुलिसवाला बताकर उनके टिकट के बारे में पूछताछ करने लगे।

अधिकारी ने बताया कि दंपति ने पहचान पत्र मांगा तो एक आरोपी महिला के पति के साथ बहस करने लगा और उसे थप्पड़ मार दिया। उन्होंने बताया कि एक आरोपी पति को अलग ले गया जबकि दूसरा आरोपी महिला को पास की झाड़ियों में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि इसके बाद दूसरे आरोपी ने महिला के साथ बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (डी) (सामूहिक बलात्कार) और अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है और उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी