एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्य प्रदेश : सड़क हादसे में दो लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के बड़नगर कस्बे के पास ट्रैक्टर और कार की टक्कर में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य महिला घायल हो गई।

देश की खबरें | मध्य प्रदेश : सड़क हादसे में दो लोगों की मौत

उज्जैन (मध्य प्रदेश), चार मई जिले के बड़नगर कस्बे के पास ट्रैक्टर और कार की टक्कर में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य महिला घायल हो गई।

इंगोरिया थाने के प्रभारी पृथ्वी सिंह खटाले ने बताया कि दुर्घटना मंगलवार को हुई और उस वक्त सभी लोग इंगोरिया शहर में एक शादी समारोह में भाग लेने के बाद कार से अपने घर बलोदा आमल गांव लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान भेरू सिंह (60) और शिवा बाई (42) के रूप में हुई है।

खटाले ने बताया कि हादसे में घायल महिला को उज्जैन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने कहा कि हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2022 06:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).