एजेंसी न्यूज

Madhya Pradesh: छात्रों को शराब देने का वीडियो वायरल होने के बाद स्कूल शिक्षक को निलंबित किया गया

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक द्वारा अपने छात्रों को कथित तौर पर शराब दिए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Madhya Pradesh: छात्रों को शराब देने का वीडियो वायरल होने के बाद स्कूल शिक्षक को निलंबित किया गया
Credit-(Pixabay)

कटनी (मध्यप्रदेश), 19 अप्रैल : मध्य प्रदेश के कटनी जिले में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक द्वारा अपने छात्रों को कथित तौर पर शराब दिए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया है. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. बरवारा ब्लॉक के खिरहनी गांव में सरकारी प्राथमिक स्कूल के शिक्षक लाल नवीन प्रताप सिंह का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर सामने आया.

अधिकारी ने बताया कि वीडियो का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी दिलीप कुमार यादव ने जिला शिक्षा अधिकारी ओ पी सिंह को शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि वीडियो को विभिन्न खंडों के अधिकारियों को भेजा गया और बाद में शिक्षक की पहचान लाल नवीन प्रताप सिंह के रूप में हुई. अधिकारी ने बताया कि सिंह को कदाचार, बच्चों को शराब पीने के लिए प्रोत्साहित करने और शिक्षक की गरिमा को धूमिल करने के आरोप में मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियमों के तहत तत्काल निलंबित कर दिया गया. यह भी पढ़ें : नोएडा की एक सोसाइटी में छात्रा ने 21वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली

कथित वीडियो में एक व्यक्ति एक कमरे में लड़कों को कप में पेय पदार्थ देते दिखाई दे रहा है और उसे एक लड़के से यह कहते भी सुना जा सकता है कि वह पेय पदार्थ पीने से पहले उसमें पानी मिला ले.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2025 11:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).