देश की खबरें | मध्य प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री प्रभुराम चौधरी पाये गये कोरोना वायरस संक्रमित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी कोरोना वायरस संक्रमित पाये गये हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, 23 अगस्त मध्य प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी कोरोना वायरस संक्रमित पाये गये हैं।

इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके रविवार दोपहर दी।

यह भी पढ़े | JEE-NEET Exams 2020: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कहा- कोरोना महामारी तक इस परीक्षा को स्थगित किया जाए.

इसके साथ ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित उनके मंत्रिपरिषद के आठ सदस्य अब तक कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं।

चौधरी ने ट्वीट किया, ‘‘मेरी कोविड-19 की रिपोर्ट जांच के बाद पॉजिटिव आई है।’’

यह भी पढ़े | Monsoon 2020: राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों में 24 अगस्त तक भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया अलर्ट.

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा सभी से निवेदन है कि जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, वह कोरोना वायरस जांच करवा लें। मेरे निकट संपर्क वाले लोग पृथक-वास में चले जाएं। आप सभी की प्रार्थना एवं आशीर्वाद से जल्द आप सभी के बीच उपस्थित होकर फिर जन सेवा के कार्यों में लगूंगा।’’

इससे पहले, मुख्यमंत्री चौहान के अलावा उनके मंत्रिपरिषद के छह अन्य मंत्री लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव, सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक, कल्याण विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामखेलावन पटेल, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव और चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Eid 2026 Moon Sighting In India Live News Updates: आज चांद दिखा तो 20 मार्च को ईद, नहीं दिखा तो 21 मार्च को मनाया जाएगा ईद-उल-फित्र

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\