जरुरी जानकारी | मध्यप्रदेश ने राज्य को विनिर्माण-तकनीक केंद्र बनाने के लिए ड्रोन नीति जारी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य को एक प्रमुख ड्रोन विनिर्माण और प्रौद्योगिकी केंद्र बनाने के लिए 'मध्य प्रदेश ड्रोन संवर्धन और उपयोग नीति 2025' को मंजूरी दी गई है।

भोपाल, 13 फरवरी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य को एक प्रमुख ड्रोन विनिर्माण और प्रौद्योगिकी केंद्र बनाने के लिए 'मध्य प्रदेश ड्रोन संवर्धन और उपयोग नीति 2025' को मंजूरी दी गई है।

एक अधिकारी ने कहा कि नीति ड्रोन के सुरक्षित और कुशल उपयोग के जरिये नवाचार, आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने और रोजगार के अवसर पैदा करने पर केंद्रित है।

उन्होंने कहा, ''नीति के तहत एक ड्रोन डेटा रिपोजिटरी बनाई जाएगी, जो प्रधानमंत्री की गति शक्ति पहल के साथ सरकार के ड्रोन डेटा और 'इमेजरी' के प्रबंधन के लिए एक केंद्रीकृत मंच के रूप में काम करेगी।''

यह नीति जीआईएस-आधारित योजना और विश्लेषणात्मक उपकरणों का उपयोग करके उन्नत निगरानी तंत्र के विकास का समर्थन करेगी।

उन्होंने कहा, ''विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ड्रोन डेटा संग्रह का सुरक्षित प्रबंधन सुनिश्चित करेगा और सहयोगी भागीदारों के साथ उचित व्यवस्था बनाए रखेगा।''

अधिकारी ने कहा कि संवेदनशील जानकारी की सुरक्षा के लिए उन्नत सुरक्षित डेटा भंडारण और संचरण तकनीकों का उपयोग किया जाएगा।

उन्होंने कहा, ''भविष्य में ड्रोन का उपयोग तेजी से बढ़ने की उम्मीद है, जो अपने पायलट रहित स्वभाव के साथ विभिन्न क्षेत्रों में क्रांति लाएगा। ड्रोन अभिनव समाधान प्रदान करते हैं, समय पर डेटा संग्रह सुनिश्चित करते हुए मानव श्रम की आवश्यकता को काफी कम करते हैं।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\