देश की खबरें | मध्यप्रदेश बलात्कार, बेरोजगारी और किसानों की पीड़ा के मामले में देश की राजधानी बन रही है : कमलनाथ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने रविवार को प्रदेश की भाजपा नीत सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश बलात्कार, बेरोजगारी और किसानों की पीड़ा के मामले में देश की राजधानी बन रही है।
जबलपुर (मध्यप्रदेश), चार अक्टूबर मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने रविवार को प्रदेश की भाजपा नीत सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश बलात्कार, बेरोजगारी और किसानों की पीड़ा के मामले में देश की राजधानी बन रही है।
कमलनाथ ने जबलपुर में एक सवाल के जवाब में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली प्रदेश की भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए मीडिया से कहा, ‘‘मध्यप्रदेश बलात्कार की देश की राजधानी बन रही है, मध्यप्रदेश बेरोजगार की राजधानी बन रही है और मध्यप्रदेश किसानों की पीड़ा की देश भर की राजधानी बन रही है।’’
यह भी पढ़े | दिल्ली: कोरोना संकट के बीच 13 अक्टूबर से खुलेगा अक्षरधाम मंदिर, श्रद्दालुओं को करना होगा इन नियमों का पालन.
उन्होंने कहा, ‘‘ये मध्यप्रदेश का चित्र सबके सामने है।’’
उनसे सवाल किया गया था कि मध्यप्रदेश में बच्चियों के साथ सामूहिक बलात्कार हो रहा है, इस पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है।
यह भी पढ़े | अयोध्या की मस्जिद को मिला पहला डोनेशन, हिंदू की ओर से दिए गए 21 हजार रुपये.
मध्यप्रदेश में तीन नवंबर को 28 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के बाद कांग्रेस की सत्ता में वापसी की संभावनाओं पर पूछे गये एक अन्य सवाल के जवाब में कमलनाथ ने कहा, ‘‘प्रदेश की जनता भोली है, मूर्ख नहीं। उपचुनावों में जनता ने भाजपा को सबक सिखाने का मूड बना लिया है। बार-बार बहलाकर सत्ता नहीं पाई जा सकती।’’
कमलनाथ ने यहां बगलामुखी मंदिर में पूजा-अर्चना की और द्वारका पीठाधीश्वर जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज से मुलाकात कर उनसे आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2020 07:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

