एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मप्र : बुरहानपुर में नाबालिग पत्नी और उसके प्रेमी पर व्यक्ति की हत्या का आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में नाबालिग पत्नी और उसके 20 वर्षीय प्रेमी ने कथित तौर पर हमला कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मप्र : बुरहानपुर में नाबालिग पत्नी और उसके प्रेमी पर व्यक्ति की हत्या का आरोप

बुरहानपुर (मप्र), 18 अप्रैल मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में नाबालिग पत्नी और उसके 20 वर्षीय प्रेमी ने कथित तौर पर हमला कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि 12 अप्रैल को इंदौर-इच्छापुर राजमार्ग पर हुई इस घटना के सिलसिले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है और दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है।

शाहपुर गांव के निवासी राहुल का शव 13 अप्रैल को राजमार्ग के किनारे झाड़ियों में मिला था और पोस्टमार्टम में उसके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं।

अधिकारी ने बताया कि पीड़ित की नाबालिग पत्नी फरार है और जांच में पता चला है कि उसका एक व्यक्ति के साथ संबंध था।

पुलिस ने संदेह के आधार पर प्रेमी को हिरासत में लिया और पूछताछ में उसने पुलिस को पीड़ित की पत्नी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रचने की बात स्वीकार की।

पाटीदार ने बताया कि राहुल और उसकी पत्नी 12 अप्रैल को रात्रि भोज के बाद मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे, तभी साजिश के अनुसार उसने जानबूझकर अपनी एक चप्पल स्पीड ब्रेकर पर गिरा दी, जिससे उनका पीछा कर रहे अन्य आरोपियों को हमला करने का संकेत मिल गया।

उन्होंने बताया कि जैसे ही लड़की ने अपने पति से वाहन रोकने को कहा और अपनी चप्पल लेने के लिए उतरी, आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया और उसे झाड़ियों में खींच लिया।

अधिकारी ने बताया कि पीड़ित पर बीयर की बोतलों और तलवार से बार-बार वार किए गए। उन्होंने बताया कि लड़की दो अन्य आरोपियों के साथ शहर छोड़कर चली गई और फोन पर अपने प्रेमी से संपर्क में रही।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में शामिल पीड़ित की पत्नी और एक अन्य नाबालिग को हिरासत में लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2025 11:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).