देश की खबरें | मध्यप्रदेश सरकार यूक्रेन से वापस आने वाले छात्रों के ठहरने-खाने और परिवहन की व्यवस्था करेगी :चौहान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के अधिकारियों को युद्धग्रस्त यूक्रेन से भारत लौटने वाले छात्रों के ठहरने, भोजन और परिवहन की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।

भोपाल, एक मार्च मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के अधिकारियों को युद्धग्रस्त यूक्रेन से भारत लौटने वाले छात्रों के ठहरने, भोजन और परिवहन की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।

प्रदेश सरकार के एक अधिकारी अनुसार यूक्रेन में फंसे 180 से अधिक छात्रों ने सहायता के लिए अब तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा स्थापित सीएम हेल्पलाइन से संपर्क किया है।

चौहान ने सोमवार रात प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों से बैठक करने के बाद एक आधिकारिक बयान में कहा कि अब तक मध्य प्रदेश के 29 निवासी यूक्रेन से वापस आए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ छात्रों के भारत आने के बाद अधिकारियों को उनके रहने, भोपाल और घरों तक परिवहन की व्यवस्था करनी चाहिए। छात्रों को किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़े।’’

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के अधिकांश छात्र मंगलवार को यूक्रेन से दिल्ली और मुंबई पहुंचने वाले हैं। यूक्रेन में रूस ने सैन्य कार्रवाई की है।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ मध्य प्रदेश सरकार विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के संपर्क में है, जो वहां हमारे छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यूक्रेनी दूतावास के अधिकारियों के साथ संवाद कर रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\