देश की खबरें | मध्य प्रदेश सरकार महाशिवरात्रि के पूर्व सजाएगी महाकाल की नगरी उज्जैन को

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि महाशिवरात्रि से पहले महाकाल की नगरी उज्जैन को सजाया जाएगा और सभी लोग आनंद से महाशिवरात्रि का पर्व मनाएंगे।

भोपाल, छह नवंबर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि महाशिवरात्रि से पहले महाकाल की नगरी उज्जैन को सजाया जाएगा और सभी लोग आनंद से महाशिवरात्रि का पर्व मनाएंगे।

महाशिवरात्रि अगले साल एक मार्च को है।

मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि चौहान ने उज्जैन के प्रवचन सभागार में प्रमुख साधु-संतों का सम्मान करते हुए शुक्रवार को यह बात कही।

चौहान ने कहा, ‘‘उज्जैन अद्भुत नगरी है। महाशिवरात्रि के पूर्व महाकाल की नगरी को सजाया जाएगा और सभी लोग आनंद से महाशिवरात्रि पर्व मनाएंगे।’’

उन्होंने कहा कि संतों के आशीर्वाद और मार्गदर्शन से रामराज की परिकल्पना के साथ प्रदेश की जनता की सेवा होती रहे, यही कामना है।

चौहान ने शुक्रवार को उज्जैन में भगवान श्री महाकालेश्वर मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना भी की। उन्होंने उज्जैन में श्री महाकाल महाराज मंदिर परिसर विस्तार योजना (जो कि बड़ा रुद्रसागर में तैयार की जा रही है) का स्थल निरीक्षण भी किया और विभिन्न निर्माण कार्यों को देखा।

चौहान ने निरीक्षण स्थल पर मौजूद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि श्री महाकाल महाराज मंदिर परिसर विस्तार योजना कुल 730 सौ करोड़ रुपए की है, जिसमें से 368 करोड़ के निर्माण कार्य चल रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सभी निर्माण कार्य महाशिवरात्रि के पहले पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं।

चौहान ने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं महाकाल से जुड़ी हुई कथाओं, परंपराओं, मान्यताओं आदि का अंकन इस पूरे परिसर में इस तरह से किया जाएगा कि तीर्थ-यात्रियों को अलौकिक अनुभव प्राप्त हो।

उन्होंने कहा कि त्रिवेणी संग्रहालय से महाकालेश्वर मंदिर तक जाने वाले रास्ते पर 108 स्तंभ बनाए जा रहे हैं। प्रत्येक स्तंभ पर धार्मिक परंपरा से जुड़ी हुई कथाओं का अंकन होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\