पीडीएस दुकानों पर किफायती कीमत पर 50 लाख मास्क उपलब्ध कराएगी मध्य प्रदेश सरकार

एक जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि राज्य के शहरी क्षेत्रों की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए इन मास्क को सरकार खरीदेगी।

जमात

भोपाल, 20 अप्रैल मध्य प्रदेश सरकार कोरोना वायरस से बचाव के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) वाली दुकानों पर सूती कपड़े से बने हुए 50 लाख मास्क लोगों के लिए उपलब्ध कराएगी।

एक जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि राज्य के शहरी क्षेत्रों की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए इन मास्क को सरकार खरीदेगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में रविवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि यह मास्क पीडीएस के तहत आने वाली सभी राशन की दुकानों पर उपलब्ध कराया जाएगा और मास्क बनाने से महिलाओं को रोजगार भी मिलेगा।

उन्होंने कहा कि पहले चरण में सरकार 50 लाख मास्क खरीदेगी जो न केवल किफायती होंगे बल्कि साफ करने के बाद इन मास्क का इस्तेमाल दोबारा किया जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र की जो महिलाएं इस कार्य में शामिल होना चाहती हैं उन्हें पंजीकरण कराना होगा और 1,000 मास्क बनाने का जिम्मा लेना होगा।

स्नेहा शोभना

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Uttar Pradesh: बदायूं में शादी समारोह में आवारा कुत्ते का आतंक, विदाई के दौरान 60 से ज्यादा लोगों को काटा, मची भगदड़

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट