मध्य प्रदेश सरकार ने हॉकी टीम के सदस्य विवेक सागर को एक करोड़ रुपये देकर सम्मानित किया
तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सदस्य विवेक सागर को गुरुवार को यहां मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सम्मानित किया.
भोपाल, 12 अगस्त : तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सदस्य विवेक सागर को गुरुवार को यहां मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सम्मानित किया. मुख्यमंत्री ने भोपाल के मिंटो हॉल में हुए सम्मान समारोह में विवेक को एक करोड़ रुपये का चैक और शॉल सौंपी. इससे पहले सुबह चौहान और विवेक ने यहां स्मार्ट सिटी पार्क में पौधा लगाया.
विवेक मध्यप्रदेश के हौशंगाबाद जिले की इटारसी तहसील के शिवनगर चांदौन गांव के रहने वाले हैं. विवेक ने अर्जेन्टीना के खिलाफ मैच में गोल दागकर भारत की क्वार्टर फाइनल में जगह सुनिश्चित की थी जिसके बाद चौहान ने इस मिडफील्डर से बात करके उन्हें बधाई दी थी. यह भी पढ़ें : Independence Day 2021: देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस के लिए नई वेबसाइट लॉन्च, 360-डिग्री वर्चुअल रियलिटी फीचर से लैस
भारतीय टीम सेमीफाइनल में बेल्जियम से हार गई थी लेकिन तीसरे स्थान के प्ले आफ मुकाबले में जर्मनी को हराकर ओलंपिक कांस्य पदक जीतने में सफल रही.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2021 02:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

