देश की खबरें | बाढ़ पीड़ितों को राहत देने में विफल रही मध्य प्रदेश सरकार : दिग्विजय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने शनिवार को आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश सरकार ग्वालियर और चंबल संभाग में बाढ़ पीड़ितों को राहत उपलब्ध कराने में विफल रही है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी सरकार नहीं चलाती, बल्कि व्यवसाय करती है।

ग्वालियर (मध्य प्रदेश), 14 अगस्त कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने शनिवार को आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश सरकार ग्वालियर और चंबल संभाग में बाढ़ पीड़ितों को राहत उपलब्ध कराने में विफल रही है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी सरकार नहीं चलाती, बल्कि व्यवसाय करती है।

उन्होंने यह भी दावा किया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में बिजली की आपूर्ति अब तक बहाल नहीं हुई है और पीड़ितों को भोजन नहीं मिल रहा है।

अगस्त के पहले सप्ताह में मध्यप्रदेश के उत्तरी भाग में बारिश व बाढ़ से संबंधित घटनाओं में 24 लोगों की मौत हो गई थी।

सिंह ने जिले के डबरा में पत्रकारों से कहा, ‘‘हाल ही में आई बारिश और बाढ़ से पुल और सड़कें बह गयीं। यह सरकार की असफलता है क्योंकि भाजपा सरकार नहीं चलाती, बल्कि व्यवसाय करती है। कमीशन और हिस्सा लेने के कारण घटिया निर्माण होता है।’’

राज्यसभा सदस्य ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भोजन कराया और यह प्रदेश सरकार की विफलता है।

उन्होंने कहा कि बाढ़ से हुए नुकसान का सर्वे प्रदेश सरकार ने अभी तक नहीं करवाया है।

सिंह ने कहा, ‘‘मौसम विभाग ने बारिश की पूर्व चेतावनी दी थी, लेकिन अफसर और सरकार सोती रही। जिसके कारण श्योपुर से लेकर शिवपुरी इलाके में कच्चे मकान तो पूरे बह गए, साथ में पक्के मकान भी टूट गए। घरों में रखा अनाज सड़ गया और बह गया।’’

श्योपुर में भीड़ द्वारा केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का कथित घेराव किए जाने की घटना का जिक्र करते हुए सिंह ने कहा, ‘‘अधिकारियों का तबादला किया गया। केवल तबादला इसका हल नहीं बल्कि अधिकारियों को निलंबित किया जाना चाहिए था।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\