एजेंसी न्यूज

मध्य प्रदेश सरकार ने नौ जिलों के कोरोना वायरस से मुक्त होने की घोषणा

प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) मोहम्मद सुलेमान ने शुक्रवार को आयोजित समीक्षा बैठक में बताया कि प्रदेश के नौ जिले बड़वानी, आगर-मालवा, शाजापुर, श्योपुर, अलीराजपुर, हरदा, शहडोल, टीकमगढ़ और बैतूल अब संक्रमण से मुक्त हैं।

मध्य प्रदेश सरकार ने नौ जिलों के कोरोना वायरस से मुक्त होने की घोषणा
जमात

भोपाल, 16 मई मध्य प्रदेश सरकार ने नौ जिलों के कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त होने की घोषणा की है। इन नौ जिलों में पहले कोरोना वायरस के मामले पाए गए थे।

प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) मोहम्मद सुलेमान ने शुक्रवार को आयोजित समीक्षा बैठक में बताया कि प्रदेश के नौ जिले बड़वानी, आगर-मालवा, शाजापुर, श्योपुर, अलीराजपुर, हरदा, शहडोल, टीकमगढ़ और बैतूल अब संक्रमण से मुक्त हैं।

सुलेमान ने बताया कि इन नौ जिलों के अलावा प्रदेश के आठ अन्य जिले ऐसे भी हैं जहां अब तक कोविड-19 का कोई मामला सामने नहीं आया है।

उन्होंने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस की जांच में वृद्धि की गयी है। शुक्रवार को कम से कम 5822 नमूने जांच के लिए एकत्र किए गये जबकि अब तक कुल 93,849 नमूनों की जांच की गई है।

सुलेमान ने बताया कि शुक्रवार तक राज्य में कोरोना वायरस के कुल 4595 संक्रमित मरीज मिले। इनमें से 45 प्रतिशत मरीजों का अब भी इलाज चल रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार एक मई तक प्रदेश में 32 जिलों में कोविड-19 के मामले दर्ज किए गए थे जबकि 15 मई तक यह महामारी प्रदेश के कुल 52 जिलों में से 44 जिलों में फैल गयी।

एक अधिकारी ने बताया कि प्रवासी श्रमिकों के आने के बाद कुछ जिलों में कोरोना वायरस के नए मामले सामने आए हैं। शुक्रवार को दमोह जिले में संक्रमण का पहला मामला सामने आया। यहां मुम्बई से आया एक प्रवासी कामगार कोविड-19 से संक्रमित पाया गया।

अधिकारी ने बताया कि मध्य प्रदेश में शुक्रवार तक 239 लोग इस महामारी से दम तोड़ चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2020 11:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).