देश की खबरें | मप्र: देवताओं और तिरंगे की रंगोली को बिगाड़ने के आरोप में कॉलेज शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के देवास जिले के एक सरकारी कॉलेज के शिक्षक पर देवताओं और राष्ट्रीय ध्वज की ‘रंगोली’ को पैर से बिगाड़ने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

भोपाल/देवास, एक अप्रैल मध्यप्रदेश के देवास जिले के एक सरकारी कॉलेज के शिक्षक पर देवताओं और राष्ट्रीय ध्वज की ‘रंगोली’ को पैर से बिगाड़ने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि घटना देवास जिले के कन्नौद कस्बे में हुई, जिसके बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

प्रदेश सरकार में खेल एवं युवा कल्याण और सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने यहां संवाददाताओं से कहा कि भगवान की रंगोली के साथ कोई ऐसा करे, यह बर्दाश्त के बाहर है।

उन्होंने कहा कि पुलिस घटना की जांच कर रही है और मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री ने कहा, “हम ऐसी मानसिकता को बर्दाश्त नहीं कर सकते।”

देवास की जिलाधिकारी रितु राज ने बताया कि सहायक प्रोफेसर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि शिक्षक जुजैर अली रंगवाला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 298 (पूजा स्थल या पवित्र वस्तु को नुकसान पहुंचाना या अपवित्र करना) और 196 (धर्म, जाति आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

वहीं एबीवीपी ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में रंगवाला पर राधा-कृष्ण और राष्ट्रीय ध्वज की रंगोली को बिगाड़ने और व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक ‘स्टेटस’ लगाने का आरोप है।

जिलाधिकारी ने बताया कि आरोपी शिक्षक को उसके पद से हटा दिया जाएगा और मामले को उच्च शिक्षा विभाग के संज्ञान में लाया गया है।

कॉलेज की जनभागीदारी समिति (स्थानीय समुदाय या अभिभावकों के प्रतिनिधित्व वाली समिति) के अध्यक्ष आकाश जौहरी ने बताया कि यह घटना एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान हुई और इसका वीडियो करीब एक हफ्ते पहले वायरल हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी