एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्यप्रदेश : रीवा में बिजली गिरने से दंपति और बच्चे की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के रीवा जिले में बिजली गिरने से एक दंपति और उनके आठ वर्षीय बेटे की मौत हो गई जबकि परिवार के दो अन्य सदस्य घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मध्यप्रदेश : रीवा में बिजली गिरने से दंपति और बच्चे की मौत

रीवा, 30 मई मध्यप्रदेश के रीवा जिले में बिजली गिरने से एक दंपति और उनके आठ वर्षीय बेटे की मौत हो गई जबकि परिवार के दो अन्य सदस्य घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर सेमरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाबूपुर नैनाशक्ति गांव में हुई।

उन्होंने बताया कि 32 वर्षीय आशीष वासुदेव और उनके परिवार के सदस्य अचानक आए तूफान और बारिश के कारण आम के पेड़ के नीचे शरण लिए हुए थे। अधिकारी ने बताया कि तभी अचानक बिजली गिरी, जिससे आशीष, उनकी पत्नी ज्योति (26) और बेटे किशन (8) की मौत हो गई।

आशीष के परिवार के दो अन्य सदस्य बिजली से झुलस गए और उन्हें बाद में अस्पताल ले जाया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद तीनों शव परिजनों को सौंप दिए गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2025 07:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).