देश की खबरें | मध्यप्रदेश ने तीन करोड़ टीकाकरण का आंकड़ा पार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विश्वास व्यक्त किया है कि प्रदेश में जल्द ही सौ प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विश्वास व्यक्त किया है कि प्रदेश में जल्द ही सौ प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान के तहत अब तक मध्यप्रदेश के नागरिकों को कोविड-19 की 3,00,98,663 खुराकें दी जा चुकी है। इनमें से 2,51,95,270 लोगों को टीके की पहली खुराक तथा 49,03,393 लोगों को टीके की दोनों खुराकें लगाई जा चुकी हैं।

प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि मध्यप्रदेश में 5.40 करोड़ लोग कोविड-19 के खिलाफ टीका लगाए जाने के पात्र हैं।

मध्यप्रदेश के जनसंपर्क विभाग ने दावा किया कि बुधवार को प्रदेश में एक दिन में 10,34,384 टीके लगाकर एक रिकॉर्ड बनाया गया है, जो देश में सबसे अधिक है।

चौहान ने बुधवार को कहा, ‘‘लोगों की जागरूकता और कोरोना वायरस को हराने की इच्छा से राज्य जल्द ही शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य हासिल कर लेगा।’’ उन्होंने देश में एक दिन में सबसे अधिक टीकाकरण का रिकार्ड बनाने के लिए प्रदेश के लोगों को धन्यवाद दिया।

अधिकारियों ने बताया कि मध्यप्रदेश में अब तक किए गए कुल टीकाकरण में से इन्दौर जिला 30,18,551 टीकाकरण के साथ शीर्ष पर है। इसके बाद प्रदेश की राजधानी भोपाल - 18,86,239 और जबलपुर 13,98,640 हैं।

इन्दौर के जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. तरुण गुप्ता ने बताया कि जिले में 60 साल से ज्यादा उम्र वाले 3,01,343 लोगों को महामारी का टीका लगाने का लक्ष्य तय करते हुए अप्रैल की शुरुआत में इनके टीकाकरण के अभियान का आगाज किया था। अब तक हम इस आयु वर्ग के 3,10,611 लोगों को टीके की पहली खुराक दे चुके हैं।

उन्होंने कहा, "जिले के ज्यादातर वरिष्ठ नागरिकों को टीके का पहला रक्षा कवच मिल गया है। हम इस उपलब्धि से बेहद उत्साहित हैं।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका