देश की खबरें | मध्यप्रदेश मंत्रिपरिषद ने डेटा एकीकरण योजना को मंज़ूरी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश सरकार ने मंगलवार को योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के अंतर्गत डेटा एकीकरण योजना को मंज़ूरी दे दी, जिससे नीति निर्माण में मदद मिलेगी और पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित होगी।

भोपाल, 22 जुलाई मध्यप्रदेश सरकार ने मंगलवार को योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के अंतर्गत डेटा एकीकरण योजना को मंज़ूरी दे दी, जिससे नीति निर्माण में मदद मिलेगी और पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित होगी।

मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

एक अधिकारी ने बताया, "मंत्रिमंडल ने डेटा एकीकरण योजना को मंजूरी दी है। इस योजना के तहत योजना, आर्थिक और सांख्यिकी विभाग समयबद्ध तरीके से आंकड़े (डेटा) इकट्ठा करके उनका विश्लेषण करेगा, ताकि विभिन्न विभाग, आम लोग और योजनाएं बनाने वालों लोग इन आकंड़ों का उपयोग कर सकें। यह योजना 'सांख्यिकी के जरिए समृद्धि' नाम की नई पहल का हिस्सा है।"

उन्होंने कहा कि यह योजना सरकार को बेहतर निर्णय लेने और आंकड़ों के आधार पर नीतियां बनाने में मदद करेगी।

अधिकारी ने कहा, "सभी विभाग बिना किसी बाधा के डेटा साझा कर सकेंगे, जिससे काम में पारदर्शिता आएगी और कर्मचारियों की दक्षता बढ़ेगी।"

उन्होंने कहा कि स्वतंत्र शोधकर्ताओं और नीति निर्माताओं के लिए भी डेटा उपलब्ध होगा जिससे नई योजनाओं का निर्माण आसान हो जाएगा और नागरिकों को जानकारी प्राप्त हो सकेगी, जिससे सरकार अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनेगी।

इसके अलावा, राज्य मंत्रिमंडल ने एम.पी. पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के अंतर्गत संचालित गांधीसागर और राणा प्रताप सागर जलविद्युत केंद्रों के जीर्णोद्धार और आधुनिकीकरण के लिए धनराशि को भी मंजूरी दी।

इसमें गांधीसागर जलविद्युत केंद्र की सभी पांच इकाइयों के जीर्णोद्धार और आधुनिकीकरण के लिए 464.55 करोड़ रुपये की संशोधित अनुमानित लागत और राणा प्रताप सागर जलविद्युत केंद्र के जीर्णोद्धार और आधुनिकीकरण के लिए डीपीआर में उल्लिखित 573.76 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत को मंजूरी दी गई।

अधिकारी ने कहा कि वित्त विभाग की सिफारिश के अनुसार, लागत मध्यप्रदेश और राजस्थान के बीच 50-50 फीसदी साझा की जाएगी, जिसमें मध्यप्रदेश का हिस्सा 127.6 करोड़ रुपये होगा।

मंत्रिमंडल ने दो व्यापार मेलों के दौरान वाहनों की बिक्री पर मोटर वाहन कर में 50 प्रतिशत की छूट देने के निर्णय को भी मंजूरी दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\