एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मप्र: मुख्यमंत्री यादव ने हरदा छात्रावास में लाठीचार्ज के मामले में जिला प्रशासन से रिपोर्ट तलब की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पिछले दिनों हरदा में करणी सेना के प्रदर्शन के दौरान राजपूत समाज के एक छात्रावास में पुलिसकर्मियों द्वारा कथित तौर पर किए गए लाठीचार्ज मामले को गंभीरता से लेते हुए बुधवार को जिला प्रशासन से रिपोर्ट तलब की।

देश की खबरें | मप्र: मुख्यमंत्री यादव ने हरदा छात्रावास में लाठीचार्ज के मामले में जिला प्रशासन से रिपोर्ट तलब की

भोपाल, 16 जुलाई मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पिछले दिनों हरदा में करणी सेना के प्रदर्शन के दौरान राजपूत समाज के एक छात्रावास में पुलिसकर्मियों द्वारा कथित तौर पर किए गए लाठीचार्ज मामले को गंभीरता से लेते हुए बुधवार को जिला प्रशासन से रिपोर्ट तलब की।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार के लिए सामाजिक न्याय और परस्पर सद्भाव सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी को भी सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

पिछले दिनों धोखाधड़ी के एक मामले को लेकर करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने हरदा में विरोध प्रदर्शन किया था।

ऐसा आरोप है कि प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने छात्रावास के विद्यार्थियों पर कथित रूप से लाठीचार्ज किया था।

विरोध प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किए गए करणी सेना के अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर सहित अन्य कार्यकर्ताओं को बाद में रिहा कर दिया गया था।

मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हरदा छात्रावास प्रकरण का संज्ञान लेकर मैंने जिला प्रशासन से विस्तृत जांच रिपोर्ट तलब की है। हमारी सरकार के लिए सामाजिक न्याय और परस्पर सद्भाव सर्वोच्च प्राथमिकता है। मध्यप्रदेश में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की किसी को अनुमति नहीं दी जाएगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2025 08:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).