छतरपुर, 16 अक्टूबर मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में एक आदिवासी व्यक्ति की बेल्ट से कथित तौर पर पिटाई करने के लिए चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
छतरपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि चार लोगों ने पुरानी रंजिश के कारण टपरियां गांव के रहने वाले एक व्यक्ति की मंगलवार को पिटाई की।
उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296 (अश्लील कृत्य) और 115 (2) (किसी व्यक्ति को चोट पहुंचाना) के अलावा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
सिंह ने बताया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
वायरल वीडियो में एक व्यक्ति को बेल्ट से पीटते हुए देखा जा सकता है।
वीडियो में हमलावर पीड़ित से कपड़े उतारने को कहते हैं और उसे बाद में निर्वस्त्र कर देते हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY