एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्यप्रदेश : कार-ट्रक में भिंडत, तीन लोगों की मौत, एक गंभीर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के जावरा-लेबड राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार तड़के कार एवं ट्रक की भिंडत में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

देश की खबरें | मध्यप्रदेश : कार-ट्रक में भिंडत, तीन लोगों की मौत, एक गंभीर

रतलाम (मप्र),15 फरवरी मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के जावरा-लेबड राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार तड़के कार एवं ट्रक की भिंडत में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

नामली पुलिस थाना प्रभारी बी एल भाभोर ने बताया कि यह हादसा नामली-पंचेड मोड के निकट हुआ।

उन्होंने कहा कि इस हादसे में कार में सवार संग्राम सिंह (38), अभिराज सिंह (24) एवं हर्षवर्धन सिंह (30) की मौत हो गई है, जबकि पृथ्वीपाल सिंह (28) गंभीर रूप से घायल हो गया।

भाभोर ने बताया कि घायल व्यक्ति को इलाज के लिए रतलाम जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। हादसे के वक्त ये लोग पंचेड़ से नामली लौट रहे थे।

उन्होंने कहा कि हादसे के बाद ट्रक पलट गया।

भाभोर ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक एवं क्लीनर फरार हो गए। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2021 01:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).