देश की खबरें | मध्यप्रदेश बस हादसा : दो और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 49 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश में सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र में हुए बस हादसे के एक दिन बाद बुधवार सुबह दो और शव बरामद होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 49 हो गई है।

सीधी/रीवा (मप्र), 17 फरवरी मध्य प्रदेश में सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र में हुए बस हादसे के एक दिन बाद बुधवार सुबह दो और शव बरामद होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 49 हो गई है।

यात्रियों से खचाखच भरी एक बस के नहर में गिर जाने से हुए हादसे में मंगलवार रात तक 21 महिलाओं सहित 47 लोगों के शव बरामद कर लिए गये थे।

सीधी जिले की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजूलता पटले ने बताया,‘‘ मंगलवार देर रात को बंद किया गया बचाव अभियान बुधवार सुबह फिर शुरू किया गया और हमने दो और शव इस नहर से बरामद किये हैं। यह नहर बाणसागर बांध परियोजना का एक हिस्सा है।’’

उन्होंने कहा कि इन दो शवों में से एक शव दुर्घटनास्थल से करीब 10 किलोमीटर दूर रीवा जिले के गोविन्दगढ़ पुलिस थाना इलाके से इस नहर के एक हिस्से से मिला।

पटले ने बताया, ‘‘अब तक कुल 49 शव बरामद हुए हैं। करीब पांच और लोगों के लापता होने की आशंका है। इसलिए उनको ढूंढ़ने के लिए सीधी एवं रीवा के बीच इस (करीब 25 किलोमीटर लंबी) नहर में अभियान जारी है।’’

अधिकारियों ने बताया कि राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) एवं पांच जिलों के स्थानीय प्रशासन के करीब 600 कर्मचारी मंगलवार सुबह से राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं।

यह हादसा सीधी जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर पटना गांव में मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे हुआ। हादसे के वक्त बस सीधी से सतना जा रही थी और नहर में करीब 25 फुट गहरा पानी था।

सं रावत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड