एजेंसी न्यूज

BJP विधायक ने विपक्षी नेताओं पर की आपत्तिजनक टिप्पणी कहा; मैं ऊंची उड़ान भरने वाले कुकुरमुत्तों को चेतावनी दे रहा हूं, मैं तुम्हें कुचल दूंगा और तुम्हें पता भी नहीं चलेगा

मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक द्वारा विपक्ष के बारे में कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का एक वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर सामने आया.

BJP विधायक ने विपक्षी नेताओं पर की आपत्तिजनक टिप्पणी कहा; मैं ऊंची उड़ान भरने वाले कुकुरमुत्तों को चेतावनी दे रहा हूं, मैं तुम्हें कुचल दूंगा और तुम्हें पता भी नहीं चलेगा

भिंड (मप्र), 24 मई : मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक द्वारा विपक्ष के बारे में कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का एक वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर सामने आया.

भिंड जिले के लहार से विधायक अंबरीश शर्मा को कांग्रेस के अपने स्थानीय प्रतिद्वंद्वियों को ‘‘कुत्ते’’ और ‘‘चोर’’ कहते हुए सुना गया. हालांकि उन्होंने किसी पार्टी या व्यक्ति का नाम नहीं लिया. यह भी पढ़े : MP: स्कूलों में बच्चों को पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’? नेताओं ने की पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग

शर्मा ने कहा, ‘‘मैं इन ऊंची उड़ान भरने वाले कुकुरमुत्तों को चेतावनी दे रहा हूं, अभी साढ़े तीन साल बाकी हैं. मैं तुम्हें कुचल दूंगा और तुम्हें पता भी नहीं चलेगा कि तुम पर किस तरफ से वार हुआ है.’’ कांग्रेस नेता और लहार के पूर्व विधायक डॉ गोविंद सिंह ने कहा कि शर्मा का बयान एक जनप्रतिनिधि के तौर पर अनुचित है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2025 08:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).