देश की खबरें | मध्य प्रदेश : छतरपुर में ट्रक से टकराया ऑटो-रिक्शा, सात लोगों की मौत, छह अन्य घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में मंगलवार सुबह एक ऑटो-रिक्शा सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। इस हादसे से एक वर्षीय बच्चे समेत सात लोगों की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए।
छतरपुर, 20 अगस्त मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में मंगलवार सुबह एक ऑटो-रिक्शा सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। इस हादसे से एक वर्षीय बच्चे समेत सात लोगों की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र में उस समय हुई, जब ऑटो-रिक्शा सुबह करीब पांच बजे खजुराहो-झांसी राजमार्ग पर बागेश्वर की ओर जा रहा था।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) अगम जैन ने बताया, "ऑटो-रिक्शा में 13 लोग सवार थे और झांसी-खजुराहो मार्ग पर एक ट्रक से टकराने के बाद उनमें से सात की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए।"
उन्होंने कहा कि पीड़ित महोबा (उत्तर प्रदेश) से छतरपुर में बागेश्वर धाम जा रहे थे।
उप मंडल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) अखिल राठौर ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सीएनजी से चलने वाला ऑटो-रिक्शा सड़क के किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसा।
उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को इलाज के लिए झांसी रेफर किया गया है।
अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में मारे गए लोगों की पहचान ऑटो-रिक्शा चालक प्रेम नारायण (46), एक वर्षीय आसमा, जनार्दन यादव (45), मनु श्रीवास्तव (25), गोविंद श्रीवास्तव (35), नन्नी बुआ (42) और लालू के रूप में हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2024 10:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

