देश की खबरें | मध्य प्रदेश : आज देर रात या कल तक हो सकता है मंत्रियों के विभागों को आवंटन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के 28 मंत्रियों को रविवार देर रात या सोमवार तक विभागों का आवंटन हो सकता है।
भोपाल, पांच जुलाई मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के 28 मंत्रियों को रविवार देर रात या सोमवार तक विभागों का आवंटन हो सकता है।
इन 28 मंत्रियों ने बृहस्पतिवार को शपथ ली थी, लेकिन तीन दिन होने के बाद भी इन्हें विभाग नहीं मिले हैं।
यह भी पढ़े | कोरोना के पश्चिम बंगाल में 895 नए मरीज पाए गए, 21 की मौत: 5 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
मुख्यमंत्री चौहान के एक करीबी सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार चौहान केन्द्रीय मंत्रियों से मुलाकात करने के लिए सरकारी दौरे पर रविवार सुबह दिल्ली गये हुए हैं। उनके रविवार देर रात या सोमवार तक दिल्ली से भोपाल वापस आने की संभावना है।
उन्होंने कहा, ‘‘बृहस्पतिवार को शपथ लेने वाले 28 मंत्रियों के विभागों को अंतिम रूप दे दिया गया है। जैसे ही केन्द्रीय नेतृत्व इसे हरी झंडी मिलेगी, इन सभी मंत्रियों को विभागों का आवंटन हो जाएगा।’’
यह भी पढ़े | कोरोना के दिल्ली में 2,505 नए मरीज पाए गए, पीड़ितों की संख्या बढ़कर 1 लाख के करीब पहुंचा.
उन्होंने बताया, ‘‘आज देर रात या कल तक विभागों का आवंटन हो जाएगा।’’
वहीं, भाजपा के एक अन्य पदाधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, ‘‘विभागों के आवंटन को लेकर कांग्रेस छोड़ भाजपा में आये राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं प्रदेश के अन्य नेताओं के बीच कोई विवाद नहीं है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)