देश की खबरें | मध्यप्रदेश: छेड़छाड़ की शिकायत वापस नहीं लेने से पर एक व्यक्ति ने पीड़िता से दुष्कर्म किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में छेड़छाड़ की शिकायत वापस लेने से इनकार करने पर एक व्यक्ति ने 12 वर्षीय एक लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

जबलपुर, 10 दिसंबर मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में छेड़छाड़ की शिकायत वापस लेने से इनकार करने पर एक व्यक्ति ने 12 वर्षीय एक लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) एस उपाध्याय ने संवाददाताओं को बताया कि आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ दर्ज छेड़छाड़ के मामले में उसे कुछ दिन पहले जमानत पर रिहा किया गया था और वह पीड़िता के परिवार पर शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहा था।

उन्होंने कहा कि पांच दिसंबर को आरोपी पीड़िता के घर पहुंचा और शिकायत वापस लेने से इनकार करने पर कथित तौर पर उससे दुष्कर्म किया।

अधिकारी ने बताया कि जब बच्ची के माता-पिता ने उसे अस्वस्थ पाया और तो उसने दुष्कर्म की घटना के बारे में उन्हें बताया।

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\