एजेंसी न्यूज

मध्य प्रदेश: पैसों के लेनदेन के विवाद में 17 साल के लड़के को चार लोगों ने जूते चाटने पर किया मजबूर, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के जबलपुर में पैसों के लेनदेन के विवाद में 17 साल के एक लड़के को कुछ लोगों द्वारा सिगरेट पीने और जूते चाटने पर मजबूर करने तथा उसकी पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद पुलिस ने शनिवार को चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

मध्य प्रदेश: पैसों के लेनदेन के विवाद में 17 साल के लड़के को चार लोगों ने जूते चाटने पर किया मजबूर, एक आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: File Photo )

भोपाल: मध्य प्रदेश के जबलपुर (Jabalpur) में पैसों के लेनदेन के विवाद में 17 साल के एक लड़के को कुछ लोगों द्वारा सिगरेट पीने और जूते चाटने पर मजबूर करने तथा उसकी पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद पुलिस ने शनिवार को चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. शहर के गोरा बाजार पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक सहदेव साहू ने बताया कि आरोपी दीपक पासी सहित चार लोगों के खिलाफ अपहरण और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है.  इनमें से पासी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

उन्होंने बताया कि यह विवाद दो हजार रुपये के लेनदेन को लेकर हुआ. पीड़ित लड़का जब बृहस्पतिवार रात को घर नहीं लौटा तो उसके माता-पिता ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई.  इसके बाद लड़के की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया. यह भी पढ़े: MP: मंदसौर में दलित युवक को बारात निकालने से रोका और मारपीट की, SC/ST एक्ट के तहत 8 गिरफ्तार

साहू ने बताया कि पुलिस जांच में पता चला कि चारों आरोपी पीड़ित लड़के को नयागांव इलाके के एक मैदान में ले गये.  वहां आरोपियों में से एक ने लड़के को कई थप्पड़ मारे, जबकि दूसरे ने उसे सिगरेट पिलाने की कोशिश की और उन सभी ने लड़के को जीभ से अपने जूते चाट कर साफ करने के लिये मजबूर किया. उन्होंने बताया कि पासी को दो दिन पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था. जबकि शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2021 09:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).