एजेंसी न्यूज

मध्य प्रदेश: सात जिलों के कलेक्टरों सहित 17 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला

मध्यप्रदेश सरकार ने सात जिलों के कलेक्टरों एवं इंदौर संभाग के कमिश्नर सहित भारतीय प्रशासनिक सेवा के 17 अधिकारियों के शनिवार देर रात तबादले किये हैं. मध्यप्रदेश सरकार के आदेश के अनुसार आलोक कुमार सिंह को धार जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है. भोपाल नगर निगम के आयुक्त बी. विजय दत्ता को अब उप सचिव मध्य प्रदेश शासन का जिम्मा दिया गया है.

मध्य प्रदेश: सात जिलों के कलेक्टरों सहित 17 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला
भारतीय प्रशासनिक सेवा (Photo Credits: Facebook)

भोपाल, 7 जून:  मध्यप्रदेश सरकार ने सात जिलों के कलेक्टरों एवं इंदौर संभाग के कमिश्नर सहित भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 17 अधिकारियों के शनिवार देर रात तबादले किये हैं. मध्यप्रदेश सरकार के आदेश के अनुसार आलोक कुमार सिंह को धार जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है, जबकि इलैयाराजा टी. को रीवा जिले का कलेक्टर, वेदप्रकाश को नरसिंहपुर जिले का कलेक्टर, अनिल कुमार खरे को मण्डला जिले का कलेक्टर, चन्द्रमौलि शुक्ला को देवास जिले का कलेक्टर, राजीव रंजन मीना को सिंगरौली जिले का कलेक्टर और अवधेश शर्मा को आगर-मालवा जिले का कलेक्टर बनाया गया है.

वहीं, इंदौर संभाग के कमिश्नर आकाश त्रिपाठी (1998 बैच के आईएएस अधिकारी) का तबादला कर उन्हें प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड जबलपुर तथा पदेन सचिव, उर्जा विभाग बनाया गया है, जबकि उनके स्थान पर 1999 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. पवन कुमार शर्मा इंदौर संभाग के नये कमिश्नर होंगे. शर्मा नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण इंदौर में आयुक्त (फील्ड) थे.

यह भी पढ़ें: गुजरात में IAS अधिकारियों के वॉट्सऐप ग्रुप में सीनियर अधिकारी ने पोस्ट कीं अपनी नग्न तस्वीरें

आदेश के अनुसार डॉ. श्रीकांत पाण्डेय को देवास जिले के कलेक्टर पद से हटाकर अपर सचिव मध्य प्रदेश बनाया गया है, जबकि श्रीकांत बनोठ को धार जिले के कलेक्टर से हटाकर उप सचिव मध्य प्रदेश बनाया गया है.

मण्डला जिले के कलेक्टर जगदीश चन्द्र जटिया अब उप सचिव, मध्य प्रदेश शासन होंगे, जबकि नरसिंहपुर जिले के कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना का स्थानांतरण कर उप सचिव मध्य प्रदेश शासन का जिम्मा सौंपा गया है. रीवा जिले के कलेक्टर बसंत कुर्रे अब उप सचिव मध्य प्रदेश शासन होंगे, जबकि सिंगरौली जिले के कलेक्टर वी.एस. चौधरी कोलसानी का तबादला कर उन्हें भोपाल नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है.

भोपाल नगर निगम के आयुक्त बी. विजय दत्ता को अब उप सचिव मध्य प्रदेश शासन का जिम्मा दिया गया है, जबकि आगर-मालवा जिले के कलेक्टर संजय कुमार का तबादला कर उप सचिव मध्य प्रदेश शासन बनाया गया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2020 11:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).