विदेश की खबरें | मैक्रों ने ट्रंप से मुलाकात को ‘अहम’ बताया, अमेरिकी राष्ट्रपति ने यूक्रेन को लेकर नहीं किया कोई वादा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मैक्रों के साथ बैठक में ट्रंप ने कोई वादा नहीं किया लेकिन फ्रांस के राष्ट्रपति ने अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ से विदा लेते समय इस बैठक को एक ‘‘अहम मोड़’’ बताया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

मैक्रों के साथ बैठक में ट्रंप ने कोई वादा नहीं किया लेकिन फ्रांस के राष्ट्रपति ने अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ से विदा लेते समय इस बैठक को एक ‘‘अहम मोड़’’ बताया।

मैक्रों, ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति चुने जाने के बाद उनसे मिलने आने वाले पहले यूरोपीय नेता है और उनका उद्देश्य अपनी दोस्ती का लाभ उठाकर ट्रंप से यह आग्रह करना था कि वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत में ‘‘कमजोर न पड़ें।’’

ट्रंप ने अपने हालिया बयानों में पुतिन की बात दोहराई हैं तथा उनकी मॉस्को के साथ सीधी बातचीत की योजना है। इस बातों ने यूरोपीय सहयोगियों और यूक्रेनी अधिकारियों को चिंतित कर दिया है।

‘फॉक्स न्यूज’ पर दिए गए एक साक्षात्कार में मैक्रों ने सोमवार की बैठक के बाद पुतिन के संबंध में ट्रंप के कदम की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे आने वाले सप्ताहों में रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध विराम हो सकता है।

मैक्रों ने कहा, ‘‘लेकिन मेरा संदेश यह था कि सावधान रहें, क्योंकि हमें यूक्रेन के लिए कुछ ठोस चाहिए।’’

इससे पहले, ट्रंप के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में मैक्रों ने कहा, ‘‘हम शीघ्र शांति चाहते हैं लेकिन हम ऐसा समझौता नहीं चाहते जो कमजोर हो।’’

उन्होंने कहा कि रूस के साथ हर समझौते का ‘‘आकलन, जांच और सत्यापन’’ किया जाना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\