जरुरी जानकारी | एम3एम को हरियाणा में 333 एकड़ की टाउनशिप से 5,000 करोड़ रुपये के राजस्व की उम्मीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रियल एस्टेट कंपनी एम3एम इंडिया ने पानीपत में अपनी 333 एकड़ की टाउनशिप से 5,000 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल करने का लक्ष्य रखा है।

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर रियल एस्टेट कंपनी एम3एम इंडिया ने पानीपत में अपनी 333 एकड़ की टाउनशिप से 5,000 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल करने का लक्ष्य रखा है।

कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार, उसे हरियाणा के पानीपत में ‘एम3एम सिटी ऑफ ड्रीम्स’ टाउनशिप के निर्माण का लाइसेंस मिला है।

एम3एम के अनुसार, उसने 2,100 भूखंडों में से 700 भूखंड बेच दिए हैं, जिनकी कीमत करीब 1,100 करोड़ रुपये है।

कंपनी को इस परियोजना से 5,000 करोड़ रुपये का राजस्व मिलने की उम्मीद है।

एम3एम ने 333 एकड़ भूखंड के लिए रेरा के पास पंजीकरण कराया है। कंपनी ने आवश्यक सरकारी शुल्क सहित 1,500 करोड़ रुपये में एंबियंस से भूखंड का अधिग्रहण किया है।

बयान में कहा गया कि कंपनी इसके निर्माण में 1,200 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है। जमीन की कीमत सहित कुल लागत 2,700 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगी।

गुरुग्राम स्थित कंपनी एम3एम का लक्ष्य अगले 15 से 18 महीने में इस परियोजना को पूरा करना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\