देश की खबरें | एम.वी गोविंदन माकपा के राज्य सचिव चुने गए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के 24वें राज्य सम्मेलन में एम.वी गोविंदन को पार्टी का राज्य सचिव चुना गया तथा 89 सदस्यीय राज्य समिति का गठन किया गया, जिसमें 17 नए चेहरे शामिल किए गए।
कोल्लम (केरल), नौ मार्च मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के 24वें राज्य सम्मेलन में एम.वी गोविंदन को पार्टी का राज्य सचिव चुना गया तथा 89 सदस्यीय राज्य समिति का गठन किया गया, जिसमें 17 नए चेहरे शामिल किए गए।
यह सम्मेलन रविवार शाम को संपन्न हो जाएगा।
सत्रह सदस्यीय राज्य सचिवालय का भी गठन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, एम.वी गोविंदन, ई.पी जयराजन, वित्त मंत्री के एन बालगोपाल, के.के शैलजा, टी एम थॉमस आईजैक, उद्योग मंत्री पी राजीव, के.के जयचंद्रन, देवस्वओम, सहकारिता और बंदरगाह मंत्री वी.एन वासवन, संस्कृति मंत्री शाजी चेरियन, एम स्वराज व पीडब्ल्यूडी और पर्यटन मंत्री पी.ए मोहम्मद रियास समेत अन्य शामिल हैं।
राज्य समिति में शामिल किए गए नए सदस्यों में उच्च शिक्षा मंत्री आर.बिंदु व राज्यसभा सदस्य जॉन ब्रिटास समेत अन्य शामिल हैं।
कन्नूर जिले के मोराझा से ताल्लुक रखने वाले गोविंदन माकपा पोलित ब्यूरो के सदस्य भी हैं। अगस्त 2022 में स्वास्थ्य समस्याओं के कारण दिवंगत के. बालकृष्ण के पद से हटने के बाद उन्हें राज्य सचिव बनाया गया था।
वह तालीपरम्बा विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक चुने गए और 2021 में दूसरी बार आई पिनराई विजयन के नेतृत्व वाली सरकार में आबकारी और स्थानीय स्वशासन मंत्री थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)