देश की खबरें | एम. एस. रामचंद्र राव ने झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. न्यायमूर्ति एम. एस. रामचंद्र राव ने यहां बुधवार को झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।
रांची, 25 सितंबर न्यायमूर्ति एम. एस. रामचंद्र राव ने यहां बुधवार को झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने यहां राजभवन में न्यायमूर्ति राव को पद की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगी, कई न्यायाधीश और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी शामिल हुए।
इक्कीस सितंबर को सात उच्च न्यायालयों में मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई।
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रहे न्यायमूर्ति राव को झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की भूमिका सौंपी गई।
उनका तबादला झारखंड सरकार द्वारा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर करने के कुछ दिनों बाद हुआ। न्यायमूर्ति राव को झारखंड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाने की, सर्वोच्च न्यायालय की कोलेजियम की सिफारिश पर अमल नहीं करने के विरोध में राज्य सरकार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की थी।
ये नियुक्तियां उच्चतम न्यायालय की कोलेजियम द्वारा इस महीने की शुरुआत में 11 जुलाई की अपनी कुछ सिफारिशों में संशोधन करने के बाद की गई हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)