एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | संन्यास से पहले भारत में टेस्ट श्रृंखला जीतना चाहते हैं लियोन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलिया के महान स्पिनर नाथन लियोन का टेस्ट क्रिकेट से निकट भविष्य में संन्यास का कोई इरादा नहीं है और वह इससे पहले भारत में एक टेस्ट श्रृंखला जीतना चाहते हैं ।

खेल की खबरें | संन्यास से पहले भारत में टेस्ट श्रृंखला जीतना चाहते हैं लियोन

सेंट जॉर्ज (ग्रेनाडा), एक जुलाई आस्ट्रेलिया के महान स्पिनर नाथन लियोन का टेस्ट क्रिकेट से निकट भविष्य में संन्यास का कोई इरादा नहीं है और वह इससे पहले भारत में एक टेस्ट श्रृंखला जीतना चाहते हैं ।

सैतीस वर्ष के आफ स्पिनर लियोन ने आस्ट्रेलिया के लिये 138 टेस्ट में 556 विकेट लिये हैं । भारत के खिलाफ उन्होंने 32 टेस्ट खेलकर 130 विकेट चटकाये हैं लेकिन भारत में कभी भी श्रृंखला नहीं जीत सके ।

आस्ट्रेलिया ने 2004 . 05 के बाद भारत को उसकी धरती पर नहीं हराया है ।

लियोन ने ‘क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू’ से कहा ,‘‘ मैं भारत में श्रृंखला जीतना चाहता हूं । मैं इंग्लैंड में भी श्रृंखला जीतना चाहता हूं ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हमारे पास यह मौका होगा लेकिन हमें टेस्ट दर टेस्ट रणनीति बनानी होगी । हमें पहले यहां वेस्टइंडीज में शानदार प्रदर्शन करना है । इसके बाद एशेज खेलनी है । मेरी नजरें एक और विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल पर भी है ।’’

लियोन ने आस्ट्रेलियाई टीम में ‘सांग मास्टर’ का अपना काम विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी को सौंप दिया है जिन्होंने वेस्टइंडीज पर पहले टेस्ट में 159 रन से जीत के बाद यह जिम्मेदारी निभाई ।

आस्ट्रेलिया की हर जीत के बाद यह गीत ‘ अंडरनीथ द सदर्न क्रॉस’ गाया जाता है जो सांग मास्टर शुरू करता है । रॉड मार्श ने यह परंपरा शुरू की और पूर्व बल्लेबाज माइकल हस्सी ने लियोन को यह जिम्मेदारी सौंपी थी ।

लियोन ने कहा ,‘‘ मैने 12 साल तक यह जिम्मेदारी निभाई । यह मेरे कैरियर की बड़ी उपलब्धि रही लेकिन इसे छोड़ने का मतलब यह कतई नहीं है कि मैं संन्यास ले रहा हूं ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2025 12:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).