एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | लुधियाना पश्चिम उपचुनाव: आप के पंजाब प्रमुख ने पार्टी कार्यकर्ताओं से जीत सुनिश्चित करने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव में पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा की प्रचंड जीत सुनिश्चित करने की अपील की।

देश की खबरें | लुधियाना पश्चिम उपचुनाव: आप के पंजाब प्रमुख ने पार्टी कार्यकर्ताओं से जीत सुनिश्चित करने को कहा

लुधियाना, 20 अप्रैल आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव में पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा की प्रचंड जीत सुनिश्चित करने की अपील की।

कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने यहां मल्हार रोड पर आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा के लिए चुनाव प्रचार कार्यालय का उद्घाटन किया।

अमन अरोड़ा ने इस कार्यक्रम को लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के लिए आप के चुनाव प्रचार अभियान की आधिकारिक शुरुआत बताया। हालांकि, चुनाव कार्यक्रम की अब तक घोषणा नहीं हुई है।

उन्होंने पार्टी सदस्यों से संजीव अरोड़ा की जीत सुनिश्चित करने के लिए अथक परिश्रम करने की अपील की।

कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंद ने आप कार्यकर्ताओं से चुनाव प्रचार में तेजी लाने का आह्वान किया।

लुधियाना पश्चिम सीट, आप विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी का जनवरी में निधन हो जाने के चलते खाली हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2025 10:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).