देश की खबरें | लुधियाना फैक्टरी हादसा: बचाव अभियान जारी

लुधियाना, नौ मार्च पंजाब के लुधियाना में एक फैक्टरी की इमारत ढहने के एक दिन बाद अधिकारी रविवार को यह पता लगाने के लिए बचाव अभियान चला रहे हैं कि कहीं मलबे में कोई फंसा तो नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार देर शाम यहां ‘फोकल प्वाइंट’ क्षेत्र में एक कपड़ा फैक्टरी की इमारत गिरने से एक श्रमिक की मौत हो गई।

मलबे में फंसे छह श्रमिकों को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम ने बाहर निकाला, जिनमें से एक मृत मिला और तीन गंभीर रूप से घायल थे।

इस संबंध में एक प्रत्यक्षदर्शी ने पूर्व में कहा था कि इमारत गिरने से पहले एक जोरदार आवाज सुनी गई थी।

सूत्रों ने बताया कि फैक्टरी में मरम्मत का काम किया जा रहा था कि तभी एक खंभा गिर गया।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की दो टीम और पुलिस, अग्निशमन विभाग तथा फैक्टरी विभाग और नगर निगम की अन्य टीम बचाव अभियान चला रही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)