देश की खबरें | लुधियाना उपचुनाव: ‘आप’ संविधान के लिए सबसे बड़ा खतरा है्- कांग्रेस नेता आशु

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब की लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु ने बुधवार को आरोप लगाया कि संविधान को सबसे बड़ा खतरा आम आदमी पार्टी (आप) जैसी पार्टियों और उसके नेताओं से है जो ‘‘तानाशाह’’ की तरह काम करते हैं।

लुधियाना (पंजाब), चार जून पंजाब की लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु ने बुधवार को आरोप लगाया कि संविधान को सबसे बड़ा खतरा आम आदमी पार्टी (आप) जैसी पार्टियों और उसके नेताओं से है जो ‘‘तानाशाह’’ की तरह काम करते हैं।

आशु ने कहा कि संवैधानिक अधिकारों का मूल्य उनसे बेहतर कोई नहीं समझ सकता, क्योंकि पंजाब में सत्तारूढ़ ‘आप’ की ‘‘तानाशाही’’ का सामना करने के बाद संविधान ने ही उनकी रक्षा की।

वह कांग्रेस द्वारा पार्टी के राष्ट्रव्यापी अभियान ‘संविधान बचाओ’ के तहत आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

कांग्रेस नेता ने बताया कि किस तरह उन्हें ‘‘विशुद्ध राजनीतिक प्रतिशोध’’ के तहत प्रताड़ित किया गया और ‘‘झूठे’’ मामले में जेल भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि लेकिन संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों ने उन्हें जेल से बाहर आने में मदद की।

आशु के खिलाफ 2022 में पंजाब सतर्कता ब्यूरो द्वारा कथित खाद्यान्न परिवहन घोटाले में मामला दर्ज किया गया था। हालांकि, पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने दिसंबर 2024 में प्राथमिकी को रद्द कर दिया था।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि ‘आप’ भारत के संविधान के लिए ‘‘सबसे बड़ा खतरा’’ है।

उन्होंने दावा किया कि ‘आप’ के नेता बिना किसी जवाबदेही और जिम्मेदारी के ‘‘तानाशाह’’ की तरह काम करते हैं। उन्होंने पूछा कि कैसे सिर्फ एक व्यक्ति पार्टी में सब कुछ नियंत्रित कर रहा है।

आशु ने कहा, ‘‘चाहे कोई भी तानाशाह सत्ता में आए, चाहे (‘आप’ प्रमुख) अरविंद केजरीवाल या (मुख्यमंत्री) भगवंत मान, उन्हें अंततः जनता की अदालत का सामना करना पड़ेगा और जनता न तो भूलती है और न ही माफ करती है।’’

उन्होंने दावा किया कि यह कुछ समय की बात है जब ‘आप’ का पंजाब से पूरी तरह ‘‘सफाया’’ हो जायेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘आज आप उनकी तस्वीरें केवल होर्डिंग्स पर देखते हैं और जल्द ही ये तस्वीरें भी गायब हो जाएंगी और इन्हें इतिहास के कूड़ेदान में डाल दिया जाएगा।’’

आशु ने ‘आप’ के बारे में कहा, ‘‘आप कभी-कभी कुछ लोगों को मूर्ख बना सकते हैं... लेकिन आप हर समय सभी लोगों को मूर्ख नहीं बना सकते।’’

उपचुनाव के लिए मतदान 19 जून को और मतगणना 23 जून को होगी।

जनवरी में ‘आप’ विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी के निधन के बाद यह सीट रिक्त हो गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\