देश की खबरें | लोकसभा में छलांग लगाने वालों में लखनऊ का सागर शर्मा भी शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकसभा में बुधवार को दर्शक दीर्घा से छलांग लगाने वालों में से एक सागर शर्मा लखनऊ के मानक नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रामनगर इलाके का रहने वाला है ।

लखनऊ, 13 दिसंबर लोकसभा में बुधवार को दर्शक दीर्घा से छलांग लगाने वालों में से एक सागर शर्मा लखनऊ के मानक नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रामनगर इलाके का रहने वाला है ।

शर्मा के परिवार के सदस्यों ने पुष्टि की कि वह कुछ दिन पहले "दिल्ली में विरोध प्रदर्शन" में भाग लेने के लिए घर से निकला था, लेकिन वे संसद में हुई घटना में उसकी संलिप्तता के इरादे के बारे में कुछ भी नहीं जानते थे।

सागर की नाबालिग बहन पायल शर्मा ने कहा, "मैंने अपने भाई को अपनी मां से यह कहते हुए सुना कि वह कुछ दिन पहले एक विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहा है।"

पायल ने कहा, "मेरा भाई ई-रिक्शा चलाता था। वह पहले बेंगलुरु में काम करता था।"

सागर के मामा प्रदीप शर्मा ने मामले से अनभिज्ञता जताते हुए कहा, ''मुझे कुछ नहीं पता। इससे पहले ऐसा कभी कुछ हुआ नहीं। कोई कुछ बता नहीं सकता।''

मानक नगर के थानाध्यक्ष शिव मंगल सिंह ने कहा, "सागर शर्मा (28) अपनी बहन और माता-पिता के साथ रामनगर इलाके में किराए के मकान में रहता है। उसके पिता रोशन लाल बढ़ई का काम करते हैं और सागर स्वयं ई-रिक्शा चलाता है। परिवार एक दशक से अधिक समय से किराए के मकान में ही रह रहा है।”

उन्होंने कहा, "परिवार के सदस्यों ने लोकसभा घटना में उसकी संलिप्तता के बारे में कोई भी जानकारी होने से इनकार किया है। हम इस समय परिवार के सदस्यों से प्रारंभिक जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के अनुसार जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।"

स्थानीय पुलिस टीमों को सागर के आवास पर उसके परिवार के सदस्यों से बात करते देखा गया।

घटना में सागर की संलिप्तता के बारे में सुनकर बुधवार शाम उसके पड़ोसियों और पत्रकारों का उसके घर पर जमावड़ा लग गया।

अधिकारियों ने बताया कि कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए घर के पास स्थानीय पुलिस इकाई तैनात की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\