जरुरी जानकारी | एलएंडटी ने गगनयान मिशन के लिये पहले हार्डवेयर की समय से पहले आपूर्ति की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इंजीनियरिंग कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने कोविड-19 की पाबंदियों के बाद भी इसरो को गगनयान मिशन के लिये बूस्टर प्रणाली का पहला पुर्जा बना कर समय से पहले दे दिया है। कंपनी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 17 नवंबर इंजीनियरिंग कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने कोविड-19 की पाबंदियों के बाद भी इसरो को गगनयान मिशन के लिये बूस्टर प्रणाली का पहला पुर्जा बना कर समय से पहले दे दिया है। कंपनी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।
कंपनी ने बीएसई को बताया, ‘‘कोविड-19 के कारण लगायी गयी पाबंदियों के बाद भी दुनिया के तीसरे सबसे बड़े ठोस प्रणोदक रॉकेट बूस्टर ‘एस-200’ के मध्य वाले हिस्से की आपूर्ति बिना किसी कमी के समय से पहले कर दी गयी है।’’
यह भी पढ़े | महाराष्ट्र दिवाली 2020 बंपर लॉटरी के परिणाम घोषित, lottery.maharashtra.gov.in पर चेक करें विनर लिस्ट.
कंपनी ने कहा कि इस हिस्से को एलएंडटी के पवई स्थित एयरोस्पेस विनिर्माण संयंत्र में बनाया गया है। यह भारत के पहले मानवयुक्त अंतरिक्ष यान मिशन के लिये आवश्यक विस्तृत गुणवत्ता व समयसीमा की शर्तों को पूरा करता है।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने इसे देश के लिये दीपावली का उपहार घोषित करते हुए इसरो और एलएंडटी की टीम को बधाई दी।
यह भी पढ़े | PM मोदी करेंगे ब्लूमबर्ग इकॉनमी फोरम को संबोधित.
उन्होंने कहा, ‘‘दोनों टीमों ने एक मानवयुक्त अंतरिक्ष यान मिशन के लिये आवश्यक सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता को बरकरार रखते हुए समय से पहले हार्डवेयर तैयार करने के लिये अथक श्रम किया है। हमें इस बात का भरोसा है कि इसरो के वैज्ञानिक, एलएंडटी के इंजीनिययर और तकनीशियन मिलकर देश की आकांक्षाओं को पूरा करेंगे।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)