देश की खबरें | उपराज्यपाल सक्सेना ने दिल्ली प्रशासन अधीनस्थ सेवा कैडर के पुनर्गठन को मंजूरी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने अधिकारियों और कर्मचारियों की दशकों पुरानी मांग को स्वीकार करते हुए दिल्ली प्रशासन अधीनस्थ सेवा (डीएएसएस) कैडर के पुनर्गठन को मंजूरी दे दी है। एक कर्मचारी महासंघ ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 19 अगस्त उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने अधिकारियों और कर्मचारियों की दशकों पुरानी मांग को स्वीकार करते हुए दिल्ली प्रशासन अधीनस्थ सेवा (डीएएसएस) कैडर के पुनर्गठन को मंजूरी दे दी है। एक कर्मचारी महासंघ ने शनिवार को यह जानकारी दी।

डीएएसएस कैडर के अधिकारियों और कर्मचारियों के महासंघ ने एक बयान में कहा कि 1967 में इसके गठन के बाद से कई सरकारी आदेशों के बावजूद डीएएसएस कैडर का पुनर्गठन नहीं किया गया था।

पूर्व में, सक्सेना ने इस दिशा में प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया था।

बयान में कहा गया है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी एस.बी. शशांक और कुलानंद जोशी तथा सेवारत आईएएस अधिकारी वाई.वी.वी.जे. राजशेखर की तीन सदस्यीय समिति का गठन इस उद्देश्य के लिए किया गया था। समिति ने समूह ‘ए’ के 221 पदों को चिह्नित किया है, जिन्हें डीएएसएस कैडर में शामिल किया जा सकता है।

सेवा विभाग ने मुख्य सचिव नरेश कुमार को यह प्रस्ताव सौंपा।

कुमार ने अपनी सिफारिश के साथ प्रस्ताव को मंजूरी के लिए सक्सेना को सौंपा।

प्रस्ताव में कहा गया है कि उपराज्यपाल ने अब डीएएसएस कैडर में समूह ‘ए’ के 221 पदों के सृजन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू