एजेंसी न्यूज

दिल्ली के उपराज्यपाल ने सात आईएएस अधिकारियों का किया तबादला, स्वाति शर्मा स्वास्थ्य सचिव नियुक्त

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने सात नौकरशाहों का स्थानांतरण कर दिया है, जिसके तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की वरिष्ठ अधिकारी स्वाति शर्मा को दिल्ली सरकार का स्वास्थ्य सचिव नियुक्त किया गया है.

दिल्ली के उपराज्यपाल ने सात आईएएस अधिकारियों का किया तबादला, स्वाति शर्मा स्वास्थ्य सचिव नियुक्त
अनिल बैजल और अरविंद केजरीवाल (Photo Credits: PTI)

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर : दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने सात नौकरशाहों का स्थानांतरण कर दिया है, जिसके तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की वरिष्ठ अधिकारी स्वाति शर्मा को दिल्ली सरकार का स्वास्थ्य सचिव नियुक्त किया गया है. एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई.

अठारह अक्टूबर के आदेशानुसार, दिल्ली सरकार के सेवा विभाग ने एजीएमयूटी (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्रशासित) काडर के इन सात आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्त आदेश जारी किए, जहां उन्हें विभिन्न जिम्मेदारियां दी गई हैं. आदेश में कहा गया है, ‘‘2003 बैच की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी स्वाति शर्मा को दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. यह भी पढ़ें : Murder For Refusing To Kiss: महिला को हुई किस करने की इच्छा, शख्स ने किया इनकार तो गुस्से में उतारा मौत के घाट

वह इस समय सचिव (पर्यटन) के रूप में कार्यरत हैं. दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम (डीटीटीडीसी) की प्रबंध निदेशक होने के साथ ही उनके पास कला, संस्कृति एवं का अतिरिक्त प्रभार भी है.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2021 02:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).