देश की खबरें | दिल्ली के उपराज्यपाल ने उपभोक्ता आयोग में 37 अतिरिक्त पदों के सृजन को मंजूरी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने दिल्ली राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग में विभिन्न श्रेणियों के 37 अतिरिक्त पद सृजित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। राजनिवास के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 16 अगस्त दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने दिल्ली राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग में विभिन्न श्रेणियों के 37 अतिरिक्त पद सृजित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। राजनिवास के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

राजनिवास के अधिकारियों के मुताबिक, इससे शहर में उपभोक्ता शिकायत निवारण को काफी बढ़ावा मिलेगा।

लंबित मामलों को ध्यान में रखते हुए जून 2020 में अतिरिक्त पदों के सृजन का प्रस्ताव रखा गया था। एक मार्च, 2020 तक राज्य आयोग में निपटान के लिए लंबित मामलों की कुल संख्या 7,760 थी, जिसमें 5,848 शिकायतें और निष्पादन आवेदन समेत 1,912 अपील और पुनरीक्षण याचिकाएं शामिल थीं।

राजनिवास के अधिकारी ने कहा, ‘‘इससे पारदर्शिता और आम लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान को बढ़ावा मिलेगा, जिसे उपराज्यपाल पिछले साल मई में कार्यभार संभालने के बाद से ही आगे बढ़ा रहे हैं।’’

दिल्ली राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग में वर्तमान में सदस्यों की स्वीकृत संख्या पांच है, जिसमें अध्यक्ष समेत तीन अदालतें, दो खंडपीठ और एक एकल सदस्यीय पीठ हैं।

वित्त विभाग ने इस प्रस्ताव पर सहमति जताई है और सृजित पदों के लिए वित्तीय प्रावधान करेगा।

ज्ञात हो कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक जनवरी, 1997 को समूह - ए, बी, सी और डी के तहत पदों के सृजन के लिए दिल्ली सरकार को शक्तियां सौंपी थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी