बारामूला, 15 जुलाई उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को केंद्र शासित प्रदेश के बारामूला और हंदवाड़ा शहरों में 100 सीटों वाले बहुउद्देशीय सिनेमा हॉल का उद्घाटन किया।
इसके साथ ही उत्तरी कश्मीर में लगभग तीन दशक बाद सिनेमाघरों की वापसी हुई है।
शोपियां और पुलवामा जिलों में भी हाल में उपराज्यपाल द्वारा सिनेमाघरों का उद्घाटन किया गया था, जबकि एक निजी कंपनी ने पिछले साल श्रीनगर शहर में घाटी का पहला मल्टीप्लेक्स स्थापित किया था।
एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद एक और ऐतिहासिक पहल करते हुए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज बारामूला और हंदवाड़ा में 100 सीटों वाले बहुउद्देशीय सिनेमा हॉल का उद्घाटन किया।’’
उन्होंने कहा कि तीन दशक से अधिक समय के बाद बारामूला में सिनेमा की वापसी हुई है।
उपराज्यपाल ने लोगों को बड़ी स्क्रीन का अनुभव प्रदान करने के लिए हर जिले में एक फिल्म थिएटर स्थापित करने का संकल्प जताया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY