जरुरी जानकारी | एलटी फूड्स का शुद्ध मुनाफा दिसंबर को समाप्त तिमाही में 44 प्रतिशत बढ़कर 69 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बासमती और अन्य विशेष चावल व्यवसाय में लगे एलटी फूड्स लिमिटेड, ने शुक्रवार को, 31 दिसंबर को समाप्त तिमाही में अधिक आय होने की वजह से, अपना शुद्ध मुनाफा 44 प्रतिशत बढ़कर 69.23 करोड़ रुपये होने की सूचना दी है।

नयी दिल्ली, 29 जनवरी बासमती और अन्य विशेष चावल व्यवसाय में लगे एलटी फूड्स लिमिटेड, ने शुक्रवार को, 31 दिसंबर को समाप्त तिमाही में अधिक आय होने की वजह से, अपना शुद्ध मुनाफा 44 प्रतिशत बढ़कर 69.23 करोड़ रुपये होने की सूचना दी है।

साल भर पहले कंपनी का शुद्ध मुनाफा 48.18 करोड़ रुपये था।

कंपनी की कुल आय दिसंबर 2020 की तीसरी तिमाही में बढ़कर 1,084.74 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 997.60 करोड़ रुपये थी।

एलटी फूड्स के प्रबंध निदेशक और सीईओ अश्विनी अरोड़ा ने कहा, ‘‘हमने विभिन्न स्थानों पर अपनी मजबूत ब्रांड की उपस्थिति, व्यापक वितरण नेटवर्क और मजबूत आपूर्ति श्रृंखला के स्तर पर बेहतर चौतरफा प्रदर्शन हासिल किया।’’

कंपनी की भारत में पांच प्रसंस्करण इकाई, अमेरिका में दो पैकेजिंग यूनिट और रेडी-टू-हीट सुविधा और रॉटरडैम (नीदरलैंड) में एक प्रसंस्करण इकाई है।

चावल में, कंपनी के ब्रांडों में दावत, रॉयल, हेरिटेज, गोल्ड सील इंडस वैली, 817 एलिफेन्ट, दीवाया और रोजाना शामिल हैं। जैविक खाद्य उत्पादों में चावल, सोया, दालें, खाद्यतेल, अनाज, मसाले और नट्स शामिल हैं। कंपनी चावल आधारित सुविधा उत्पादों के करोबार में भी शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

VD Satheesan Oath Ceremony: आज केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, खरगे, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता समारोह में होंगे शामिल

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड