एजेंसी न्यूज

COVID-19 Update: देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 7579 नए मामले सामने आये, 236 मौतें हुई

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 7,579 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,45,26,480 हो गई. पिछले 543 दिन में एक दिन में सामने आए संक्रमण के ये सबसे कम मामले हैं.

COVID-19 Update: देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 7579 नए मामले सामने आये, 236 मौतें हुई
कोरोना की जांच करवाता शख्स (Photo Credits: ANI/File Photo)

नयी दिल्ली, 23 नवंबर : भारत में एक दिन में कोविड-19 के 7,579 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,45,26,480 हो गई. पिछले 543 दिन में एक दिन में सामने आए संक्रमण के ये सबसे कम मामले हैं. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 1,13,584 हो गई है, जो पिछले 536 दिन में सबसे कम हैं. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 236 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,66,147 हो गई. देश में लगातार 46 दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले 20 हजार से कम हैं और लगातार 149 दिन से 50 हजार से कम दैनिक मामले सामने आ रहे हैं.

मंत्रालय के अनुसार उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी घटकर 1,13,584 हो गयी है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.33 प्रतिशत है. यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है. पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 4,859 की कमी दर्ज की गयी है. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.32 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है. यह भी पढ़ें : Maharashtra COVID-19 Update: महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस के 656 नए मामले सामने आए, आठ मरीजों की हुई मौत

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी. वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे. देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 23, 2021 11:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).