देश की खबरें | दिल्ली में इस साल अब तक का सबसे कम एक्यूआई दर्ज किया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 56 दर्ज किया गया, जो इस साल का अब तक का सबसे कम एक्यूआई है।
नयी दिल्ली, सात जुलाई दिल्ली में रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 56 दर्ज किया गया, जो इस साल का अब तक का सबसे कम एक्यूआई है।
मौसम निगरानी एजेंसियों के अनुसार जुलाई के पहले पूरे सप्ताह एक्यूआई ‘संतोषजनक’ श्रेणी में रहा।
जून में सात दिन दिल्ली का एक्यूआई 100 से नीचे रहा था और जुलाई में मौसम की वजह से इसमें और सुधार हुआ है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार शाम छह बजे एक्यूआई 56 रहा, जो “संतोषजनक” श्रेणी में आता है। एक से सात जुलाई तक एक्यूआई “संतोषजनक” श्रेणी में रहा है, जिसमें रविवार को इस साल का सबसे कम एक्यूआई दर्ज किया गया है।
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच को संतोषजनक, 101 से 200 के बीच को मध्यम, 201 से 300 के बीच को खराब, 301 से 400 के बीच को बहुत खराब तथा 401 से 500 के बीच को गंभीर माना जाता है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, राजधानी में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से 0.8 डिग्री सेल्सियस कम है।
आईएमडी के सात दिन के पूर्वानुमान के अनुसार 13 जुलाई तक बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने का अनुमान है। रविवार को आर्द्रता का स्तर 57 से 93 के बीच रहा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2024 08:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

