देश की खबरें | बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव क्षेत्र से आंध्रप्रदेश, ओडिशा, बंगाल में होगी बारिश : मौसम विभाग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बंगाल की खाड़ी में पिछले एक महीने में तीसरी बार मंगलवार को बने कम दबाव क्षेत्र से आंध्रप्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में अगले तीन दिन तक मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर बंगाल की खाड़ी में पिछले एक महीने में तीसरी बार मंगलवार को बने कम दबाव क्षेत्र से आंध्रप्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में अगले तीन दिन तक मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तरी पश्चिमी बंगाल और सिक्किम, झारखंड , मध्यप्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र, गुजरात में जिन हिस्सों में अभी भी दक्षिण-पश्चिमी मानसून सक्रिय है, उसके अगले दो-तीन दिन में वहां से हटने के लिए सही वातावरण तैयार हो रहा है।

यह भी पढ़े | कोरोना के पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे 3382 नए केस, 61 की मौत: 20 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

गौरतलब है कि दक्षिण-पश्चिमी मानसून इस साल देरी से लौट रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, ‘‘आज, 20 अक्टूबर की सुबह बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग में कम दबाव का क्षेत्र बना। अगले 48 घंटे में इसके और गहरे होने और शुरुआत में उत्तर-पश्चिम में बढ़ने और अगले तीन दिन में उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने का अनुमान है।’’

यह भी पढ़े | Gorakhpur-Kolkata Puja Special Train Derailed: बिहार में गोरखपुर-कोलकाता पूजा स्पेशल ट्रेन के 2 डिब्बे पटरी से उतरे.

विभाग के निदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि कम दबाव के क्षेत्र के कारण आंध्रप्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में अगले तीन दिन में बारिश होने का अनुमान है। उन्होंने कहा, इसके बाद यह ओडिशा के तटवर्ती क्षेत्र की ओर बढ़ेगा जिससे उत्तरी-पूर्वी भारत मं 22-24 अक्टूबर तक मूसलाधार वर्षा का अनुमान है।

कम दबाव के क्षेत्र के कारण दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता और पश्चिम बंगाल के अन्य हिस्सों में बारिश होने की आशंका है।

मौसम विभाग के अनुसार, ‘‘ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटवर्ती क्षेत्रों में कहीं-कहीं 22 अक्टूबर को बेहद भारी बारिश (115.6-204.4 मिली मीटर प्रति दिन) होने का अनुमान है। नगालैंड, मणपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 23 अक्टूबर को जबकि असम और मेघालय में 24 अक्टूबर को कहीं-कहीं भारी से अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\