देश की खबरें | अरब सागर में बना कम दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान शाहीन में तब्दील हुआ : मौसम विभाग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरब सागर में बना कम दबाव का क्षेत्र शुक्रवार सुबह चक्रवाती तूफान ‘शाहीन’ में तब्दील हो गया और शाम तक इसके ‘ गंभीर चक्रवाती तूफान’ में परिवर्तित होने की संभावना है। भारत के मौसम विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

मुंबई, एक अक्टूबर अरब सागर में बना कम दबाव का क्षेत्र शुक्रवार सुबह चक्रवाती तूफान ‘शाहीन’ में तब्दील हो गया और शाम तक इसके ‘ गंभीर चक्रवाती तूफान’ में परिवर्तित होने की संभावना है। भारत के मौसम विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के चक्रवात चेतावनी प्रकोष्ठ ने बताया कि यह तूफान प्रणाली भारतीय तट से दूर जा रही है।

आईएमडी ने बताया, ‘‘ पूर्वोत्तर अरब सागर के ऊपर बना चक्रवाती तूफान शाहीन 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पश्चिम- उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है और उत्तरी अरब सागर के मध्य हिस्से में यह पहुंच रहा है।’’

मौसम विभाग ने बताया, ‘‘अगले 12 घंटे में इसके गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होकर पश्चिम- उत्तर पश्चिम में बढ़ने और अगले 36 घंटे में मकरान तट (पाकिस्तान) से टकराने की संभावना है। इसके बाद यह दोबारा पश्चिम- दक्षिण पश्चिम की ओर मुड़ जाएगा और ओमान की खाड़ी में ओमान तट की ओर बढ़ते हुए धीरे-धीरे कमजोर पड़ जाएगा।’’

चक्रवाती तूफान शाहीन, चक्रवाती तूफान गुलाब के अवशेषों से बना है, जो 26 सितंबर को पूर्वी तट से टकराया था। चक्रवाती तूफान की गति मध्य भारत में जाने के दौरान कम हो गई थी, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात से गुजरते हुए यह अरब सागर में दाखिल हुआ और मजबूत होकर शुक्रवार को चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया।

यह दुर्लभ घटना है, जब बंगाल की खाड़ी में उठा एक चक्रवात देश के एक हिस्से को पार कर पश्चिमी तट पर पहुंचा है और फिर से तूफान में तब्दील हो गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी